दरिंदगी की दहशतगर्दी छायी चहुं ओर….

दरिंदगी की दहशतगर्दी छायी चहुं ओर….

सरकार कोई भी हो, प्रशासन के इतने सख्त होते हुए भी आए दिन सनसनीखेज खबरों का सिलसिला लगातार जारी रहता है…….
देश में कहीं पर धर्म परिवर्तन तो कहीं पर छेड़छाड़ और तो और कहीं पर खुले आम बलात्कार किया जा रहा है…
समाज में छुपे हुए ऐसे दरिंदों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ..……
आज भी ऐसे दरिंदे अपने शिकार के लिए चारों ओर घूमते नजर आते हैं कहीं पर चौराहों पर आशिकों की भीड़ नजर आती है तो कहीं विद्यालय के सम्मुख हैवानों की…….
इतने सख्त कानून के होते हुए भी दरिंदगी रुकने का नाम नहीं ले रही है….
ऐसा ही मामला जनपद महोबा के तहसील एवं  कोतवाली चरखारी के सदर क्षेत्र से सामने आया है जहां पर दबंग दरिंदों ने मिलकर एक अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार कर वीडियो बनाकर वायरल कर दी है……
मामला कोतवाली क्षेत्र चरखारी के सदर क्षेत्र से सामने आया है जहां पर एक अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाई और मामला पुलिस तक पहुंचते देख धमकी देते हुए वायरल कर दी….…
 16 वर्ष निवासी सदर बाजार चरखारी के मुताबिक जब वह अपनी मां के कहने पर घरेलू काम से खेत पर काम कर रही थी तभी अली हसन उर्फ बाबू पुत्र सलीम निवासी तुर्कियाना (ड्योडी गेट) ने जन्म दिन की पार्टी का बहाना बनाकर,बहला फुसलाकर शरीफ खां उर्फ कल्लू की फर्नीचर की दुकान पर ले गया और वहां छुपे चार हैवानों के साथ गैंगरेप किया.……
इसी दौरान एक व्यक्ति ने वीडियो बनाई और मामले को दबाने हेतु धमकियां देने लगे , किन्तु मामला शांत न होते देख वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी………
इस संबंध में लड़की के माता-पिता ने पुलिस प्रशासन की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई…..
ब्यूरो रिपोर्ट खबर महोबा

KHABAR MAHOBA News

142आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
Room rent
LIC agent
Scroll to Top