ग्राम मुढारी की सड़क बनी जिंदगी और मौत का रास्ता

KHABAR MAHOBA News

*महोबा ——- ग्राम मुढारी से कुलपहाड़ स्टेशन के रास्ते नौगांव मार्ग को जोड़ने वाली सड़क बनी जिंदगी और मौत का रास्ता —

कुलपहाड़ नौगांव मार्ग से स्टेशन के रास्ते मुढारी होते हुए अति भार वाले बड़े वाहनों के मध्य प्रदेश के छतरपुर एवं कई अन्य जिलों व राज्यों के लिए रात -दिन फर्राटा भरने से ग्रामीण सड़क खस्ताहाल हो गई है। सड़क की पुलिया व सड़क दो वर्ष पूर्व पूर्णतः क्षतिग्रस्त होने से लगभग 2 दर्जन से ज्यादा गांवों का कुलपहाड़ स्टेशन व तहसील का सम्पर्क एवं आवागमन ठप पड़ा हुआ है।क्योंकि सड़क की हालत बद से बदत्तर एवं अत्यधिक जर्ज़र बनी हुई है। जिसके चलते राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सालों से टूटी पुलिया मानो दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रही है। जिसके डर से हजारों स्कूली छात्रों और विशेष जरूरतमंद मरीजों को जैतपुर के रास्ते कुलपहाड़ जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिस संबंध में क्षेत्र के ग्रामीणों व मुढारी गांव के पूर्व प्रधान एवं विधानसभा सयोजक भाजपा उमाशंकर मिश्रा ने जिले के उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से लेकर लोक निर्माण विभाग महोबा व आयुक्त महोदय चित्रकूट धाम मंडल कर्वी को भी लिखित प्रार्थना पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की थी ।जिसके संबंध में आज तक ग्रामवासियो को कोई आश्वासन न मिलने से खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। यहां तक कि कई बार इस जर्ज़र सड़क के संबंध में कई समाचार पत्रों में खबरों का प्रकाशन भी किया गया था। इसके बावजूद भी शासन-प्रशासन की अनदेखी बराबर देखने को मिल रही है।
62आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
Room rent
LIC agent
Scroll to Top