लेखपाल ने फोन नहीं उठाया, बेघर हुए परिवार खुले आसमान के नीचे

महोबा जिले में पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश गरीब परिवारों के लिए परेशानी बन गई है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन पर असर पड़ा है। महोबा के खन्ना क्षेत्र में रात भर हुई तेज बारिश से करीब छह गरीब परिवारों के कच्चे मकान गिर गए।

मकान गिरने से खपरैल के घर मलबे में बदल गए। पीड़ितों का घरेलू सामान, अनाज और कपड़े मिट्टी में दबकर खराब हो गए हैं। इस घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल सुशील कुमार पटेल को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिम्मेदार अधिकारी के इस रवैये से बेघर हुए परिवारों में नाराजगी है।

मकान छिन जाने के बाद महिलाएं और बच्चों समेत ये सभी परिवार अब खुले आसमान के नीचे या दूसरों के घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों से मांग की है कि लापरवाह लेखपाल पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा और सरकारी घर दिए जाएं।

103आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
LIC agent
Room rent
Scroll to Top