महोबा। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के मद्देनजर कर्नाटक के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेंद्र वी. ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित EVM-VVPAT वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में चल रही EVM एवं VVPAT मशीनों की प्रथम स्तरीय जाँच (First Level Checking-FLC) की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने FLC की प्रगति, मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं संबंधित अभिलेखों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी EVM-VVPAT की FLC प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि FLC की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों और निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल के अनुसार पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए।
BEL के इंजीनियरों को भी ECI के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप FLC कार्य को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान EVM-VVPAT वेयरहाउस की CCTV निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
#Mahoba #EVM #VVPAT #FLC #Election2027 #ElectionCommissionOfIndia #DistrictAdministration #MahobaNews


