60% तक सब्सिडी का किसान उठाएं भरपूर लाभ

मत्स्य विभाग द्वारा मनाया गया विश्व मातिस्यकी दिवस

चरखारी, महोबा। चरखारी स्थित जिला मत्स्य विभाग के कार्यालय में आज 21 नवंबर को विश्व मातिस्यकी दिवस मनाया गया, जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद अनुरागी द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

जिसके उपरांत मुख्य अतिथि सहित मत्स्य विभाग महोबा के मुख्य प्रभारी कार्यकारी अधिकारी राजेश सिंह जी, मत्स्य निरीक्षक  बृजभूषण, मत्स्य विकास अधिकारी राहुल द्विवेदी, एवं मुख्य मत्स्य विकास अधिकारी मनोज सक्सेना, अग्रणी शाखा के बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि पीयूष श्रीवास्तव का माल्यार्पण करके मत्स्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मत्स्य विभाग के अधिकारियो ने मत्स्य पालन द्वारा किसानों की आय दुगनी करने के विषय में विस्तृत चर्चा की एवं बताया कि अब मत्स्य पालन मैं आने वाली लागत के लिए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा प्राप्त हो रही है। इस योजना के अंतर्गत यदि महिला किसान आवेदन करते हैं तो उन्हें 60% तक सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है, जिसका किसान भरपूर लाभ उठाएं, मत्स्य अधिकारियों द्वारा प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं मछुआ दुर्घटना बीमा के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अग्रणी शाखा प्रबंधक के प्रतिनिधि पीयूष श्रीवास्तव द्वारा भी केसीसी के संबंध में किसानों का मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण अंचलों से आए हुए विभिन्न मत्स्य पालकों ने अपने अनुभव को साझा करते हुए अन्य किसानों को अपने अनुभवों से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया , मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद अनुरागी द्वारा मत्स्य अधिकारियों के ग्रामीण अंचलों से आए हुए मत्स्य पालकों का सहयोग एवं मार्गदर्शन करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। और कहा कि सरकार की भी यही मंशा है कि सभी लोगों का जीवन स्तर अच्छा बने एवं सभी की आय में वृद्धि हो, किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए किसानों का मत्स्य पालन करना, उद्योग के रूप में एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, किसान मत्स्य पालन करके अपनी आय को दुगना ही नहीं कई गुना तक बढ़ा सकते हैं।

 जिसके लिए उनके स्तर से जो भी सहयोग संभव होगा वह सहयोग देने के लिए वै सदैव तैयार हैं, मुख्य अतिथि के समापन भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।

वोटर लिस्ट का पुनः अवलोकन

महोबा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज दिनांक 21/ 11/ 2021 को सभी बूथों पर कैम्प आयोजन किया गया।

 जिसमें आज समाजवादी साथियों ने राजकीय बालिका इंटर कालेज बूथ नंबर 102,103, 104,105 मैं वोटर लिस्ट का पुनः अवलोकन कर गलत वोटों को कटवा कर नए वोट बढ़वाने का कार्य किया। इस अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संतोष साहू पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी जी ,तहिरूद्दीन सिद्दीकी जिला सचिव, जाफिर अंसारी जिला महासचिव यूथ बिग्रेड ,अंकित चौरसिया पूर्व उपाध्यक्ष युवजन सभा ,वासिब अंसारी आदि समाजवादी साथी मौजूद रहे ।।

Advertisement
One
LIC agent
Room rent
Reporter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top