सस्पेंस खत्म! सीएम चेहरा फाइनल?

दिल्ली की राजनीति में महिला नेतृत्व की भूमिका एक बार फिर केंद्र में आ सकती है। इससे पहले, शीला दीक्षित और आतिशी जैसी प्रभावशाली नेता दिल्ली के विकास में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। अब चर्चा इस बात की है कि दिल्ली को एक बार फिर महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, अगला मुख्यमंत्री विधायकों में से ही चुना जाएगा और किसी सांसद को यह जिम्मेदारी मिलने की संभावना कम है। इस रेस में चार महिला विधायकों के नाम सबसे आगे हैं:

  1. शिखा रॉय – ग्रेटर कैलाश से विधायक
  2. रेखा गुप्ता – शालीमार बाग से विधायक
  3. पूनम शर्मा – वजीरपुर से विधायक
  4. नीलम पहलवान – नजफगढ़ से विधायक

इन चारों में से किसी एक को दिल्ली की कमान सौंपी जा सकती है। साथ ही, नई सरकार में महिलाओं और दलितों को उचित प्रतिनिधित्व देने पर भी जोर दिया जा रहा है। पार्टी सामाजिक और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए डिप्टी सीएम पद पर भी नियुक्ति कर सकती है।

दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे एक प्रमुख कारण यह भी है कि फिलहाल बीजेपी शासित किसी भी राज्य में कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है। ऐसे में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इस नई सरकार का मुख्य एजेंडा प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और दिल्ली को विकास की दिशा में आगे बढ़ाना होगा।

48आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
LIC agent
Room rent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top