MAHOBA NEWS || जिला महोबा के आज के ताज़ा समाचार || BREAKING NEWS

सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी

महोबा। महोबा जिले के 3 गांव मैं सही तरह से कार्य करने वाले 3 सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि कबरई के मवाई खुर्द गांव के निरीक्षण के दौरान वहां तैनात सफाई कर्मचारी संतोष कुमार मौके पर नहीं मिला तथा इसी पंचायत में तैनात सफाई कर्मी भारत स्वयं कामना करके सौरभ नाम के व्यक्ति को  ₹250 प्रतिदिन के हिसाब से तैनात कर रखा है। इन दोनों सफाई कर्मचारियों का तत्काल वेतन रोकने तथा 3 दिन के अंदर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अगर यह दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तब इनके वेतन भुगतान की रिकवरी की जाएगी।

दूसरा मामला रायपुरा गांव का है जहां सफाई कर्मचारी प्रेमचंद करीब 1 साल से अपने तैनाती वाले गांव नहीं पहुंचा। प्रेमचंद्र ने भी फूला नाम की महिला को ₹5000 प्रति माह पर काम के लिए रखा था। डीपीआरओ ने बताया की इन तीनों सफाई कर्मचारियों को 3 दिन के अंदर नोटिस का जवाब मांगा गया है। साथ ही लापरवाही व संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पूरे वेतन की रिकवरी के साथ सेवा समाप्त की कार्यवाही की जाएगी।

बाइक के साइलेंसर में गड़बड़ी करने वाले वर्कशॉप मालिक पर भी कार्यवाही की जाएगी

महोबा। अब बाइक के साइलेंसर में गड़बड़ी करना पड़ सकता है आपको भारी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिसने भी बाइक के साइलेंसर में गड़बड़ी करके 80 डेसिबल से अधिक ध्वनि फैलाने की कोशिश की उन सभी वाहनों पर कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बाइक के साइलेंसर में गड़बड़ी करने वाले वर्कशॉप मालिक पर भी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिन लोगों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है उसके लिए भी 30 सितंबर तक समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। सभी वाहन स्वामी समय से नंबर प्लेट लगवाना समय के बाद कार्यवाही की जाएगी।

पिछले माह कई वाहनों पर कार्रवाई की गई है।

खनन मामले में 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की

सिंघनपुर बघारी, महोबा। कल हमने बताया था सिंघनपुर बागरी गांव में सावरा खातून के नाम पहाड़ में खनन का पट्टा है। जहां गांव के दबंग खनन करने के लिए ₹200000 की रंगदारी मांग रहे थे। और पैसा ना देने पर खनन के कार्य को रोक दिया गया था। जिसकी शिकायत पट्टा धारक के पुत्र अतीक अहमद ने डीएम तथा एसपी से की थी।

अतीक अहमद की शिकायत पर पुलिस ने भारत व्यास प्रमोद यादव और लोकेश कुमार विश्वकर्मा आसाराम विश्वकर्मा सहित 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिन पर रंगदारी मांगने मारपीट गाली-गलौज धमकी तोड़फोड़ व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कबरई के थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जिनमें भारत व्यास प्रमोद लोकेश व आसाराम शामिल हैं तथा शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीनों आरोपियों को जेल

चरखारी,महोबा। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीनों आरोपी राज पुत्र सुनील निवासी डाक बंगला, सूरज एवं प्रदीप को मंगलवार को न्यालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

कोतवाली चरखारी की 17 वर्षीय युवती के साथ 2 सितंबर की शाम राज सूरज व प्रदीप ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को डराने की कोशिश की गई। तब पीड़िता ने पुलिस को खबर देकर दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवा दिया। जिसकी सुनवाई मंगलवार को हुई और न्यायालय में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Reporter
LIC agent
One
Test

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top