नरेन्द्र मोदी जी ने केन_बेतवा_लिंक_परियोजना का भूमिपूजन किया

आज का दिन बुंदेलखण्ड की पावन धरा के लिए ऐतिहासिक है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने #AtalJanmShatabdi के शुभ अवसर पर बहुप्रतिक्षित #केन_बेतवा_लिंक_परियोजना का भूमिपूजन किया, इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने नागरिकों को विकास की अभूतपूर्व सौगात प्रदान की है।श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देशभर की नदियों को जोड़ने का सपना देखा था, आज अटल जी की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने ऐतिहासिक केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन कर न सिर्फ अटल जी के सपने को पूर्ण किया है बल्कि बुंदेलखण्ड के विकास को नई दिशा भी दी है। पहले बुंदेलखण्ड को सूखा और गरीब क्षेत्र कहा जाता था, आज प्रधानमंत्री #श्री_नरेन्द्र_मोदी_जी के आशीर्वाद से बुंदेलखण्ड हरा – भरा और समृद्धशाली होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।केन बेतवा लिंक परियोजना से 10 जिलों के 1900 ग्रामों में 41 लाख से अधिक लोगों शुद्ध पेयजल मिलेगा एवं लगभग 8.11 लाख हेक्टेयर भूमि क्षेत्र में हमारे अन्नदाताओं को सिंचाई सुविधा सुलभ होगी। साथ ही इस परियोजना के तहत लगभग 103 मेगावॉट जल विद्युत उत्पादन भी होगा। निश्चित रूप से ये परियोजना बुंदेलखण्ड के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी। #केन_बेतवा_लिंक_परियोजना

99आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
LIC agent
Room rent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top