महोबा। अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज SDM सदर एवं राजस्व टीम द्वारा तहसील महोबा के ग्राम पलका पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने प्रभावित फसलों की स्थिति का मौके पर जायजा लेते हुए किसानों से भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान फसल क्षति का वास्तविक आकलन कराने के लिए राजस्व, विकास, कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को तत्काल सर्वे शुरू कर फसल क्षति की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि प्रभावित फसलों का वास्तविक, पारदर्शी एवं निष्पक्ष आकलन किया जाए, ताकि पात्र किसानों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार फसल बीमा एवं प्राकृतिक आपदा के तहत अनुमन्य सहायता समय से उपलब्ध कराई जा सके।
प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और पात्र किसानों तक सहायता का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।



