UP112 में प्रशिक्षुओं को अग्निशामक यंत्रों को चलाने का दिया गया प्रशिक्षण

महोबा – पुलिस अधीक्षक महोबा सुधा सिंह के निर्देशन पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक आर0के0 गौतम के पर्यवेक्षण में जनपद में संचालित यूपी 112 में नियुक्ति हेतु पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन अवस्थित सभाकक्ष में रिफ्रेशर कोर्स (प्रशिक्षण) कराया जा रहा है।

जिससे घटना के दौरान विभिन्न परिस्थितियों पर काबू पाया जा सके इसके लिये विभिन्न आयामों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देशन से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेश तिवारी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे यूपी 112 के कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना से बचाव का प्रशिक्षण एवं अग्निशामक यंत्रों (fire extinghusher) को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे ऐसी खतरनाक किसी भी परिस्थियों पर काबू पा सकें व आम जनमानस की सुरक्षा के साथ अपनी जान भी सुरक्षित कर सकें ।

मौके पर एफएसओ देवेश तिवारी, 112 प्रभारी, फायरमैन सरफराज खान, मनीराम इत्यादि अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें…

          खबर महोबा में

दिनेश राजपूत प्रधान संपादक महोबा उत्तर प्रदेश मो0 9005967662

Advertisement
LIC agent
Reporter
Room rent
Test

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top