महोबा जिले में हुऐ कुल नामांकन

महोबा जिले में नामांकन कराने की 1 तारीख आखिरी डेट थी जिस पर बहुत सारे प्रत्याशियों ने नामांकन करें। 

चरखारी सीट 231 से नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं।

1-कुंअर लाल- राइट टू रिकॉल पार्टी

2-निर्दोष दीक्षित – कांग्रेस पार्टी

3-बृजभूषण राजपूत – भाजपा पार्टी

4-रामजीवन – सपा पार्टी

5-विनोद कुमार – बसपा पार्टी

6-भुवनेन्द नारायण सिंह – निर्दलीय

7-अनिल कुमार सिंह गौर – निर्दलीय

8-सन्तोष सिंह – जन अधिकार पार्टी

9-प्रेम नारायण- आम आदमी पार्टी

10-अजेंद्र कुमार सिंह – पहले सपा पार्टी, अब निर्दलीय

महोबा 230 से नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं।

1-महेश कुमार- आप

2-अनिल कुमार- निर्दलीय

3-अर्जुन कुमार – निर्दलीय

4-देव प्रताप सिंह- आजाद समाज पार्टी

5-मनोज तिवारी- सपा पार्टी

6-देवेंद्र नगाइच- निर्दलीय

7-राकेश गोस्वामी- भाजपा पार्टी

8-महेश- निर्दलीय

9-सागर सिंह- कांग्रेस पार्टी

10-कमलेश कुमार-शक्ति चेतना पार्टी

11-संजय साहू- बसपा पार्टी

12-देवराज- निर्दलीय

13-एहसान-बहुजन मुक्ति पार्टी

14-कुलदीप कुशवाहा-जन अधिकार पार्टी

15-अनिल सिंह- निर्दलीय

महोबा जिले में पार्टियों ने अपना दमखम दिखाना चालू कर दिया है। सभी प्रत्याशी गांव गांव जाकर लोगों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। 

वही महोबा प्रशासन भी चुनाव कराने की पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा 230 महोबा के लिए नामित सामान्य प्रेक्षक डॉ एम माथिवनन द्वारा डीएम मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह के साथ कलेक्ट्रेट में स्थापित नामांकन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान श्री माथिवनन ने प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी, चेक लिस्ट आदि के बारे में जानकारी कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के उपरांत निर्वाचन को लेकर जो भी कार्य किये जायें उसमें कोविड प्रोटोकॉल तथा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरसः पालन सुनिश्चित कराया जाए।

 Khabar Mahoba News

Advertisement
Reporter
One
Test
LIC agent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top