रक्षाबंधन के दिन से संडे लॉकडाउन खत्म

 उत्तर प्रदेश, INDIA। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने प्रदेश में कोरोना की बेहतर होती स्थिति के देखते हुए, रक्षाबंधन वाले दिन यानि रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। साथ ही रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यूपी में रविवार से अब सभी बाजार खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। 

रविवार के दिन लॉकडउन  ना लगाने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी जी ने कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही अब भी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

कोविड पर नियंत्रण के लिए एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति को उत्तर प्रदेश ने बेहतर ढंग से अपनाया है। उत्तर प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 01 लाख 69 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है, साथ ही 06 करोड़ 24 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। 05 करोड़ 26 लाख से अधिक प्रदेशवासियों ने कम से कम वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है, जबकि टीके की दोनों डोज प्राप्त करने वालों की संख्या जल्द ही एक करोड़ के पार हो जाएगी। 

जिन लोगो को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी है उनके लिए शनिवार का दिन, वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए लोगों के लिए आरक्षित है।

आज उत्तर प्रदेश के 15 जनपदों (अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, बस्ती, देवरिया फर्रुखाबाद, हमीरपुर,हरदोई, हाथरस, कासगंज, महोबा, मिर्जापुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती और शामली) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। 

ये भी पढ़ें…

          खबर महोबा में

दिनेश राजपूत प्रधान संपादक महोबा उत्तर प्रदेश मो0 9005967662

Advertisement
LIC agent
Test
Reporter
Room rent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top