Mahoba पिता की तेरहवीं के दिन पुत्र की हत्या: 08 वांछित आरोपी गिरफ्तार

महोबा।
पिता की त्रयोदशी (तेरहवीं) के दिन हुई जघन्य हत्या के मामले में अजनर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 08 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजनर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के लेवा गांव में विगत दिवस पिता की त्रयोदशी कार्यक्रम के दौरान पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में मृतक के दूसरे पुत्र सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान जिन अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए थे, उन्हें पुलिस टीम द्वारा ग्राम महुआबांध के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शिवम यादव (25), लोकेंद्र यादव (19), अंकित यादव (19), जसवेंद्र यादव (26) निवासी ग्राम मवइया थाना अजनर, राहुल गुप्ता उर्फ कल्लू (20), अभय रैकवार (22) निवासी मोहल्ला धनुषधारी कस्बा चरखारी, राज यादव (20) निवासी मोहल्ला छोटा रमना कस्बा चरखारी तथा शिवम नामदेव (25) निवासी मोहल्ला सेवाग्राम कस्बा खजुराहो (जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।

#Crime #CrimeNews #महोबा #MahobaPolice #MahobaNews

19आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
LIC agent
Room rent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top